ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी सेना में बड़ा बदलाव: आर्मी सेक्रेटरी ड्रिरिस्काॅल ने दिया इस्तीफ़ा, हैथसेग से टकराव की चर्चा

Sep 2, 2026 - 13:58
 0  17
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी सेना में बड़ा बदलाव: आर्मी सेक्रेटरी ड्रिरिस्काॅल ने दिया इस्तीफ़ा, हैथसेग से टकराव की चर्चा

सिटिज़नसारांश ] : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान पेंटगाॅन में जारी नेतृत्व बदलाव के बीच अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिरिस्काॅल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। व्हाइट हाउस ने उनके इस्तीफ़े की पुष्टि की है। डैन करीब 18 महीने तक Army के शीर्ष नागरिक अधिकारी के रूप में काम किया। 

हैथसेग के साथ महीनों से चल रहा था मतभेद

डैन के इस्तीफ़े की कोई विस्तृत आधिकारिक वजह व्हाइट हाउस ने सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डिफ़ेंस सेक्रेटरी पीट हैगसेथ और डैन के बीच कई महीनों से गंभीर मतभेद चल रहे थे। विवाद खास तौर पर आर्मी के नेतृत्व, अधुनुकिकरन कार्यक्रमों और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को हटाए जाने के मुद्दे पर था!

डैन का इस्तीफ़ा ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष फिर तेज हुआ है। अमेरिकी सेना की मिडल इस्ट में तैनाती और क्षेत्रीय सैन्य अभियानों के बीच पेंटगाॅन में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के इस्तिफ़ो से अमेरिकी सैन्य नेतृत्व की स्थिरता पर सवाल उठ रहे हैं। 

कुछ अमेरिकी सांसदों ने पेंटगाॅन में लगातार हो रहे नेतृत्व बदलाव पर चिंता जताई है। आलोचकों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर वरिष्ठ अधिकारियों का जाना सैन्य योजना और दीर्घकालिक रणनीति को प्रभावित कर सकता है। 

दिलचस्प बात यह है कि व्हाइट हाउस ने इस्तीफ़े के बावजूद Driscoll के काम की प्रशंसा की है। प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा कि उन्होंने ट्रम्प प्रशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने, Army की readiness और lethality पर जोर देने तथा रूस-यूक्रेन वार्ता में योगदान देने सहित कई महत्वपूर्ण काम किए। हालांकि, व्हाइट हाउस ने यह नहीं कहा कि उन्होंने इस्तीफ़ा क्यों दिया। 

Driscoll का जाना अकेली घटना नहीं है। ट्रम्प प्रशासन के दौरान हैगसेथ के नेतृत्व में पेंटगाॅन के कई वरिष्ठ सैन्य और नागरिक अधिकारियों को हटाया गया या उन्होंने पद छोड़ा है। इससे अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान में राजनीतिक निष्ठा बनाम सैन्य पेशेवर अनुभव को लेकर बहस तेज हो गई है।

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow