कृपया यात्रीगण ध्यान दे 11 अगस्त को दो एक्सप्रेस ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी

Aug 10, 2026 - 11:42
 0  31
कृपया यात्रीगण ध्यान दे 11 अगस्त  को दो एक्सप्रेस ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी

भुसावल मंडल के भादली रेलवे स्टेशन परिसर में पांचवें रेलवे ट्रैक के निर्माण के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य जारी हैं। इसके चलते दक्षिण मध्य रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिए हैं। 11 अगस्त को ट्रेन संख्या 17019 हिसार–हैदराबाद एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12716 अमृतसर–नांदेड एक्सप्रेस नियमित मार्ग के बजाय भुसावल–अकोला–पूर्णा होकर चलेंगी। यात्रियों से बदले मार्ग के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow