शेख़ फ़ैसल का अपने समर्थको के साथ राष्ट्रवादी काँग्रेस अजित दादा पवार गुट मे प्रवेश सौंपी जाएगी बडी ज़िम्मेदारी

Sep 29, 2026 - 07:42
Sep 29, 2026 - 07:47
 0  35
शेख़ फ़ैसल का अपने समर्थको के साथ राष्ट्रवादी काँग्रेस  अजित दादा पवार गुट मे प्रवेश सौंपी जाएगी बडी ज़िम्मेदारी

[ सिटिज़न सारांश ] 29 सितंबर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजितदादा पवार गुट) के अल्पसंख्यक विभाग की बैठक रविवार को राष्ट्रवादी भवन स्थित संपर्क कार्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान बीबी का मकबरा के मुतवल्ली शेख फैसल मोहम्मद इकबाल ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी में  प्रवेश किया  !

 अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नाज़ेर काज़ी ने उनका स्वागत किया। काज़ी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को लेकर पूरे महाराष्ट्र में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाई जाएगी। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में समाज की भागीदारी बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां देने की बात कही। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow