वर्ग-2 जमीनों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 397 मामलों में शर्तभंग का खुलासा
छत्रपति संभाजीनगर ( औरंगाबाद ) तालुका में सरकारी और वर्ग-2 जमीन के संरक्षण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी विनय गौड़ा के निर्देश पर 890 मामलों में मूल अभिलेख, सातबारा, फेरफार और हस्तांतरण रिकॉर्ड की जांच की गई। जांच में 397 मामलों में शर्तों का उल्लंघन सामने आया। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 336 और शहरी क्षेत्र के 554 मामले शामिल हैं। शर्तभंग वाले मामलों में नोटिस, सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जमीन के पुनर्ग्रहण की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अवैध खरीद-बिक्री रोकने के लिए पंजीयन व मुद्रांक विभाग से समन्वय और GIS मैपिंग व जियो-टैगिंग पर भी जोर दिया गया।
What's Your Reaction?