वरिष्ठ बैंकर डॉ. सैयद ज़ीशान हैदर पीएचडी की उपाधि से सम्मानित

Jan 2, 2026 - 01:21
 0  162
वरिष्ठ बैंकर डॉ. सैयद ज़ीशान हैदर पीएचडी की उपाधि से सम्मानित

छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद ) — एक्सिस बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत वरिष्ठ बैंकर डॉ. सैयद ज़ीशान हैदर को अर्थशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह उपाधि उन्हें डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, छत्रपति संभाजीनगर द्वारा प्रदान की गई।

डॉ. ज़ीशान हैदर ने अपना शोध कार्य “मराठवाड़ा क्षेत्र में बैंकिंग ग्राहकों पर नोटबंदी का प्रभाव : समकालीन संदर्भ” विषय पर पूरा किया। उनके इस शोध में नोटबंदी के बाद बैंकिंग प्रणाली, ग्राहकों की आदतों, लेन-देन के तरीकों और वित्तीय व्यवहार में आए बदलावों का विस्तृत अध्ययन किया गया है।

यह शोधकार्य टेर्ना कॉलेज, धाराशिव (महाराष्ट्र) के प्राचार्य एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. डी. बी. मोरे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

डॉ. सैयद ज़ीशान हैदर की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर बैंकिंग, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow