मोहसिन परवेज़ जाफ़री ने सीए परीक्षा में हासिल की सफलता !

Jun 18, 2026 - 19:20
Jun 18, 2026 - 20:30
 0  289
मोहसिन परवेज़  जाफ़री ने सीए परीक्षा में हासिल की सफलता !

[ सिटिज़न सारांश ] : कड़ी मेहनत, लगन और योग्य मार्गदर्शकों के निर्देशन में अध्ययन कर मोहसिन परवेज जाफ़री ने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।

मोहसिन जाफ़री ने अपनी सफलता का श्रेय सीए अशोक वेदमुथा और सीए शैलेश वेदमुथा के मार्गदर्शन को दिया। साथ ही उन्होंने सीए हकीम सर और सीए वसीम बेग सर के हॉस्टल में रहकर अनुशासित वातावरण में कठिन परिश्रम करते हुए अपनी पढ़ाई पूरी की।

सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त होने की जानकारी मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने मोहसिन जाफ़री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मोहसिन जाफ़री शहेर के प्रसिद्ध व्यवसाई तथा शिया समाज की संस्था अंजुमन - ए- ख़ादिमुल मासुमीन के सेक्रेटरी परवेज़ जाफ़री के पुत्र है!

मोहसिन की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow