महानगरपालिका चुनाव प्रचार के लिए ओवैसी की पद यात्रा... महाराष्ट्र मे विकास नही... मुख्य मंत्री फडणवीस पर ओवैसी का हमला
छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद)
महानगरपालिका चुनाव प्रचार के तहत AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने छत्रपति संभाजीनगर में पैदल प्रचार यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी से रैली को ज़बरदस्त जनसमर्थन मिला।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में ओवैसी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में विकास नहीं हुआ, इसलिए उन्हें गली-गली घूमना पड़ रहा है। हालिया हमले की घटना पर उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रचार यात्रा के दौरान प्रशासन सतर्क नजर आया। ओवैसी ने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में AIMIM महाराष्ट्र में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
What's Your Reaction?
