महाराष्ट्र मे महानगरपालिका चुनावो की घोषणा... अचारसहिंता लागु !

Dec 15, 2025 - 23:39
Dec 16, 2025 - 00:11
 0  27

मुंबई: राज्य में लंबे समय से प्रतीक्षित 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव की घोषणा आज राज्य निर्वाचन आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। मुंबई, ठाणे सहित राज्य की कुल 29 महानगरपालिकाओं का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

इन सभी 29 महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी 2026 को मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी 2026 को मतगणना और नतीजे घोषित किए जाएंगे। इन क्षेत्रों में आज से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिए थे कि 31 जनवरी 2026 से पहले स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव पूरे किए जाएँ। इसी के तहत पहले चरण में नगरपालिकाओं और पंचायत समितियों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई थी, जिनके नतीजे 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। अब दूसरे चरण में 29 महानगरपालिकाओं का कार्यक्रम घोषित किया गया है।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है

• नामांकन दाखिल करने की अवधि: 23 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025

• नामांकन पत्रों की जांच: 31 दिसंबर 2025

• नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026

• चुनाव चिह्न आवंटन व अंतिम उम्मीदवार सूची: 3 जनवरी 2026

• मतदान: 15 जनवरी 2026

• मतगणना व परिणाम: 16 जनवरी 2026

किन-किन महानगरपालिकाओं में चुनाव

मुंबई–एमएमआरडीए क्षेत्र: मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, वसई-विरार, भिवंडी, मीरा-भायंदर, उल्हासनगर, पनवेल।

पश्चिम महाराष्ट्र: पुणे, पिंपरी-चिंचवड, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, इचलकरंजी।

उत्तर महाराष्ट्र: नाशिक, अहिल्यानगर, धुले, जलगांव, मालेगांव।

मराठवाड़ा: छत्रपति संभाजीनगर, लातूर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, जालना।

विदर्भ: नागपुर, अकोला, अमरावती, चंद्रपुर।

29 में से 27 महानगरपालिकाओं की अवधि समाप्त

इन 29 महानगरपालिकाओं में से 27 की अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी है। इनमें से 5 महानगरपालिकाओं की अवधि 2020, मुंबई सहित 18 की 2022 और 4 की 2023 में समाप्त हुई थी। यह जानकारी राज्य निर्वाचन अधिकारी दिनेश वाघमारे ने दी। अवधि समाप्त होने के कारण इन सभी महानगरपालिकाओं में फिलहाल प्रशासक राज लागू है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow