अफवाहों से मचा हड़कंप: प्रशासन ने पेट्रोल पर लगाई लिमिट, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
[ सिटिज़न सारांश ] जिले में ईंधन को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी ने साफ कहा है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, जिसकी वजह से पेट्रोल पंपों पर बेवजह भीड़ लग रही है।
इस स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने ईंधन वितरण का सही प्लान बनाया है, ताकि हर किसी को बराबर मात्रा में पेट्रोल-डीजल मिल सके। नए फैसले के मुताबिक, दोपहिया वाहनों को 200 रुपये तक और चारपहिया वाहनों को 2000 रुपये तक ही ईंधन दिया जाएगा, जिससे ज्यादा लोगों को सुविधा मिल सके और कोई भी परेशान न हो।
साथ ही प्रशासन ने यह भी अपील की है कि लोग कॅन या बोतलों में पेट्रोल भरवाने से बचें, क्योंकि इससे सुरक्षा का खतरा बढ़ सकता है। सभी से कहा गया है कि सीधे अपने वाहनों में ही ईंधन भरवाएं।
इसके अलावा, एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर ईंधन दिया जाता रहेगा, ताकि इमरजेंसी सेवाएं बिना रुकावट चलती रहे !
What's Your Reaction?