आकोट मे बना भाजपा AIMIM का अनैसर्गिक गठबंधन 24 घंटो के भीतर तुटा

Jan 8, 2026 - 03:22
 0  41
आकोट मे बना भाजपा  AIMIM  का अनैसर्गिक गठबंधन 24 घंटो के भीतर तुटा

अकोला जिले की अकोट नगरपरिषद में भारतीय जनता पार्टी के स्थानिय नेतृत्व ने एआईएमआईएम (AIMIM) के साथ गठबंधन कर सियासी हड़कंप मचा दिया। हालांकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कड़े रुख के बाद अकोट में भाजपा और AIMIM का गठबंधन महज 24 घंटे के भीतर ही टूट गया है। AIMIM ने आधिकारिक तौर पर 'अकोट विकास मंच' से बाहर निकलने की घोषणा कर दी है, वहीं भाजपा ने अपने स्थानीय विधायक पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने विधायक प्रकाश भरसखले (BJP MLA Prakash Bharsakhale) को शो-कॉज नोटिस जारी कर अकोट में AIMIM के साथ पार्टी के गठबंधन पर जवाब मांगा है। अकोट में हिंदुत्ववादी विचारधारा वाली भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के गठबंधन की खबर जैसे ही शीर्ष नेतृत्व तक पहुंची, सीएम फडणवीस ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे अस्वीकार्य करार दिया। साथ ही भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का आदेश भी दिया।

फडणवीस के निर्देश के बाद भाजपा प्रदेश प्रमुख रविंद्र चव्हाण ने अकोट के विधायक प्रकाश भरसखले को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि पार्टी की विचारधारा के विपरीत जाकर गठबंधन करने पर आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?

उधर औरंगाबाद मे MIM के प्रदेश अध्यक्ष तथा पुर्व सांसद इम्तियाज जलील ने पत्रकारो को बताया हमने इस संबंध मे विस्तृत जानकारी मंगवाई है !  हमारा भाजपा के साथ गठबंधन हो ही नहीं सकता , इस तरह की कोशिश कोई करता है तो उसपर कडी कार्रवाई की जाएगी !

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow