अजीत पवार विमान दुर्घटना: बारामती हवाईअड्डे पर आज सुबह भयानक विमान दुर्घटना, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच की मृत्यु
बारामती: बारामती हवाईअड्डे पर आज सुबह एक भीषण विमान दुर्घटना हुई है, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित विमान में सवार पांच लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। यह विमान बारामती एमआईडीसी के हवाई पट्टी पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अजीत पवार जिला परिषद के चुनाव प्रचार हेतु मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। अजीत दादा के असामयिक निधन की खबर से पूरे राज्य में गहरा शोक पसरा है और लोग इसे एक बड़ा व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक नुकसान मान रहे हैं।
DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के अनुसार, विमान में सवार पांच यात्रियों की दुर्घटना में मौत हो गई। अजीत पवार बारामती तहसील में चार सभाओं को संबोधित करने आने वाले थे। विमान बारामती हवाईअड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उन्होंने भयावह दृश्यों को अपनी आंखों से देखा। बताया कि विमान अचानक नीचे आते हुए गिरा और एक बड़ा विस्फोट हुआ। कई लोग मदद के लिये आए, लेकिन आग ज़्यादा होने के कारण तुरंत सहायता करना मुश्किल हो गया।
What's Your Reaction?
