तारक मेहेता का उल्टा चष्मा फेम गुरुचरण सिंह उर्फ रौषन सिंह सोढी ने किया अन्न जल त्याग

Jan 10, 2025 - 17:59
Jan 10, 2025 - 18:09
 0  45
तारक मेहेता का उल्टा चष्मा फेम गुरुचरण सिंह  उर्फ रौषन सिंह सोढी  ने किया अन्न जल त्याग

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह की तबीयत गंभीर बनी हुई है। ख़बरो  के मुताबिक उनकी करीबी मित्र भक्ति सोनी ने बताया कि गुरुचरण ने पिछले 19 दिनों से पानी का सेवन नहीं किया है, जिससे उनकी स्थिति और बिगड़ गई है। वर्तमान में वे अस्पताल में भर्ती हैं और किसी की सलाह नहीं मान रहे हैं। 

भक्ति सोनी ने यह भी खुलासा किया कि गुरुचरण ने मई 2024 से अन्न का त्याग कर दिया है और केवल तरल पदार्थों पर जीवित हैं। उनकी इस स्थिति के पीछे इंडस्ट्री में काम न मिलना और पारिवारिक विवादों को कारण बताया जा रहा है।

ज्ञात रहे कि सोढी कुछ अर्से पहेले अचानक घर से गायब हो गए थे!

गुरुचरण सिंह के परिवार के फोन भी बंद आ रहे हैं, जिससे उनकी सेहत को लेकर चिंता और बढ़ गई है। उनकी दोस्त भक्ति सोनी ने बताया कि वे किसी की बात नहीं सुन रहे हैं और अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। 

गुरुचरण सिंह की इस स्थिति से उनके प्रशंसक और मित्रगण बेहद चिंतित हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow