MIM–वंचित कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस का लाठीचार्ज

Jan 7, 2026 - 23:32
Jan 7, 2026 - 23:34
 0  109

छत्रपति संभाजीनगर (शहागंज):

शहागंज स्थित हज़रत निज़ामोद्दीन दर्गाह परिसर में आज उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (MIM) और वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता अचानक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नारेबाज़ी हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और फिर उग्र झड़प में तब्दील हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दर्गाह परिसर में मौजूद दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाने लगे। हालात बिगड़ते देख मौके पर तैनात पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए सौम्य लाठीचार्ज किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

झड़प के दौरान MIM के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील की थार गाड़ी भी उग्र भीड़ के बीच फंस गई। आरोप है कि गुस्साए कार्यकर्ताओं ने गाड़ी पर डंडों से हमला किया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि घायलों की संख्या को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इम्तियाज जलील ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा, हम ऐसे कायराना हमलो से डरने वाले नहीं है!उन्होने विश्वास जताया कि mim महानगरपालिका चुनाव मे ज़बरदस्त जित हासिल कर कायराना हमले का जमकर जवाब देगी!

वहीं, वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवार कलीम कुरैशी ने इस घटना के लिए MIM पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पूरे मामले को लेकर जिन्सी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। दर्गाह परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि दोबारा कोई अप्रिय स्थिति न बने।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow