पुणे के अस्पताल में बम रखने के आरोप में शिवाजी राठोड नागपुर से गिरफ्तार
( सिटिज़न सारांश ) महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने पुणे के एक अस्पताल में बम रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोलापुर निवासी शिवाजी राठोड़ नामक युवक को नागपुर से गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद राज्य की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे के एक अस्पताल परिसर में संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया था। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची बम निरोधक टीम और पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र को खाली करवाकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में वस्तु बम जैसी दिखाई देने के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एटीएस ने संदिग्ध की पहचान शिवाजी राठोड़ के रूप में की। इसके बाद विशेष टीम ने नागपुर में छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने यह कदम किसी व्यक्तिगत कारण से उठाया या इसके पीछे कोई संगठित साजिश थी। पुलिस इस मामले में आरोपी के संपर्कों, मोबाइल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
घटना के बाद अस्पताल परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील
जांच के दौरान यह सामने आया कि बरामद वस्तु में वास्तविक विस्फोटक सामग्री नहीं थी। पुलिस ने इसे “डमी बम” बताया है, जिसे डर और दहशत फैलाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि मामले में फिलहाल किसी आतंकी संगठन से संबंध के संकेत नहीं मिले हैं और “टेरर एंगल” से भी इनकार किया गया है।
What's Your Reaction?