रसोई गैस संकट पर बहुजन अघाड़ी का अनोखा विरोध, सड़क किनारे जला लकड़ी का चूल्हा

Apr 6, 2026 - 19:15
 0  22
रसोई गैस संकट पर बहुजन अघाड़ी का अनोखा विरोध, सड़क किनारे जला लकड़ी का चूल्हा

 

[ सिटिज़न सारांश ] छत्रपति संभाजीनगर में रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ वंचित बहुजन अघाड़ी ने ज़िला अधिकारी कार्यालय के सामने एक अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के तहत महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्य प्रवेशद्वार के सामने सड़क किनारे लकड़ी का चूल्हा जलाकर पारंपरिक भोजन तैयार किया और प्रशासन का ध्यान गैस संकट की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने लकड़ी के चूल्हे पर महाराष्ट्र का पारंपरिक व्यंजन झुनका-भाकरी (बेसन और ज्वारी की रोटी) बनाया। इस विरोध की विशेषता यह रही कि तैयार किया गया भोजन आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं और मौजूद पत्रकारों के साथ मिल-बांटकर खाया गया, जिससे प्रदर्शन को प्रतीकात्मक और जनसरोकार से जुड़ा रूप मिला।

आंदोलन में नगरसेविका करूणा जाधव, योगेश बन, राज्य प्रवक्ता तय्यब ज़फ़र, युवा जिलाध्यक्ष रुपचंद गाडेकर, शहर अध्यक्ष पंकज बनसोडे और मतिन पटेल सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 वंचित बहुजन अघाड़ी के नेताओं का कहना है कि यदि रसोई गैस की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा !

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow