शेख फरहान फैसल का विभागीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन
( सिटिज़न सारांश ) : मौलाना आज़ाद कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय के छात्र शेख फरहान फैसल का महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए छत्रपति संभाजीनगर विभागीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इस सफलता से महाविद्यालय और शहर के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, छत्रपति संभाजीनगर की ओर से आयोजित विभागीय चयन प्रक्रिया में फरहान ने बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में अच्छा प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन टीम में हुआ। फरहान की उम्र 19 वर्ष है और वे वर्तमान में कक्षा 11वीं में पढ़ रहे हैं। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में रुचि है।
फरहान की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मगदूम फारुकी, प्रो. मोहम्मद शोएब सिद्दीकी, शेख अख्तर और अकबर खान ने उन्हें बधाई दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
फरहान के पिता शेख फैसल मोहम्मद इकबाल, जो बीबी का मकबरा, औरंगाबाद के मुतवल्ली तथा मुतवल्ली मशाइख खिदमत ट्रस्ट (महाराष्ट्र) के संस्थापक अध्यक्ष हैं, सहित परिवार के सदस्यों ने भी उनकी सफलता पर खुशी जताई।
What's Your Reaction?