ईद-ए-मिलादुन्नबी और हफ़्तए वहदत का एलान !
ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौक़े पर ईरान के संस्थापक इमाम रूहुल्लाह ख़ुमैनी ने 12 से 17 रबीउल-अव्वल के दरमियान “हफ़्तए वहदत” (सप्ताह-ए-एकता) मनाने का एलान किया था।
इसका मक़सद पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद की विलादत की तारीख़ को लेकर सुन्नी और शिया रवायतों में मौजूद अंतर ( एख़्तलाफ़ ) ख़तम कर आपसी इत्तेहाद का ज़रिया बनाना था। 12 रबीउल-अव्वल को सुन्नी रवायत के मुताबिक़ और 17 रबीउल-अव्वल को शिया रवायत के मुताबिक़ पैग़म्बर की विलादत का दिन माना जाता है।
इमाम ख़ुमैनी ने इन दोनों तारीख़ों के बीच के दिनों को “हफ़्तए वहदत” घोषित कर मुसलमानों को फ़िरक़ावाराना इख़्तिलाफ़ से ऊपर उठकर एकता, भाईचारे और उम्मत की वहदत का पैग़ाम देने की दावत दी।
ईद-ए- मिलादुन्नबी की दैनिक सिटिज़न सारांश और मिडीया मंडी के सभी पाठको, दर्शको को दिली मुबारक बाद !
संपादक
अली रज़ा आबेदी
What's Your Reaction?