तोहफतुल हदीस” के जरिए समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की पहल : अब्दुल्ला मारकोनी

Apr 15, 2026 - 08:16
 0  0
तोहफतुल हदीस” के जरिए समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की पहल : अब्दुल्ला मारकोनी

[ सिटिज़न सारांश ] समाज में नैतिक मूल्यों, मानवता और शांति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल के तहत क़ारी अब्दुल्ला खान मार्कोनी की तीसरी पुस्तक “तोहफतुल हदीस” का लोकार्पण आज बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मौलाना आज़ाद रिसर्च सेंटर, औरंगाबाद में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों नागरिकों की मौजूदगी से सभागार खचाखच भरा रहा।

इस कार्यक्रम का आयोजन “वारीसान ए हर्फ व कलम”, “दारुल क़िराअत कलिमीया”, औरंगाबाद तथा “इल्मुल कुरआन व हदीस अकैडमी” के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में पुस्तक का लोकार्पण शेख-उल-हदीस हज़रत मौलाना मोहम्मद नसीमुद्दीन मिफ्ताही के हाथों किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मख़दूम फारुक़ी ने की। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में मौलाना डॉ. सदरुलहसन नदवी मदनी, मौलाना डॉ. अब्दुल रशीद नदवी मदनी, आर्किटेक्ट डॉ. अरशद अहमद, मेजर सईदा फरासत, डॉ. शाज़िया नहरी, प्राचार्य नफीसा बाजी, डॉ. अनवरुल्लाह क़ादरी, सय्यद शाहिद हमीद, डॉ. अझहर सिद्दीकी, शम्सुल हसन, मौलाना मोहीबउल्लाह, ख़्वाजा शहाब और ख़ालिद सैफुद्दीन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अबुबकर रैहेबर ने किया, जबकि अंत में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार ख़्वाजा शहाब ने व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow