किसान बचेगा तभी देश बचेगा" के नारे के साथ शरद पवार गुट का आंदोलन, बिना शर्त कर्जमाफी की मांग
[ सिटिज़न सारांश ] – "किसान बचेगा तभी देश बचेगा" का नारा बुलंद करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) ने आज छत्रपति संभाजीनगर के कैम्ब्रिज चौक पर जोरदार रास्ता रोको आंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से सभी किसानों की बिना किसी शर्त के सार्वभौमिक कर्जमाफी करने, प्रत्येक किसान का सातबारा (भूमि अभिलेख) कर्जमुक्त करने तथा कृषि क्षेत्र के आर्थिक संकट को दूर करने के लिए तत्काल ठोस निर्णय लेने की मांग की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
आंदोलनकारियों का कहना था कि बढ़ते कर्ज, प्राकृतिक आपदाओं और कृषि उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण राज्य का किसान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। सरकार को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार, काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाले, सांसद सुप्रिया सुले, निलेश लंके, कल्याण काले, फ़ौज़िया ख़ान और बडी संख्या मे किसान मौजुद थे!
What's Your Reaction?