छत्रपती संभाजीनगर: भाजपा के समीर राजूरकर महापौर तो उपमहापौर पद पर राजेंद्र जंजाल विजयी
संभाजीनगर महानगरपालिका के महापौर उप महापौर पद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याक्षी समीर राजूरकर ने एमआईएम के उम्मीदवार अशोक हिवराले को 37 मतों से हाराते हुए महापौर पद चुनाव जीत लिया। उप महापौर चुनाव मे शिवसेना शिंदे के राजेंद्र जंजाल ने जित हासिल की !
कुल 115 मतों में से समीर राजूरकर को 70 वोट मिले, जबकि एमआईएम के अशोक हिवराले को 33 वोट ही प्राप्त हुए। इस प्रकार भाजपा के उम्मीदवार ने स्पष्ट मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
महापौर चुनाव के दौरान वंचित बहुजन आघाड़ी और यूबीटी (UBT) ने मत-निर्णय में तटस्थ रहने का निर्णय लिया और किसी उम्मीदवार का खुलकर समर्थन नहीं किया।
समीर राजूरकर की इस जीत को स्थानीय राजनीतिक समीक्षक जमीनी स्तर पर भाजपा की मजबूत संगठन क्षमता और समिर राजूरकर की साफ़सुथरी छवी, लोकप्रियता का परिणाम बता रहे हैं।
राजूरकर ने जीत के बाद कहा, “मैं महानगर के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।”
इस चुनाव परिणाम के साथ ही छत्रपती संभाजीनगर की राजनीति में भाजपा की पकड़ और मजबूत होती दिख रही है।
What's Your Reaction?