ट्रम्प ने नेतन्याहू को लगाई कड़ी फटकार, फोन पर हुई तीखी बहस

Jun 3, 2026 - 18:54
 0  13
ट्रम्प ने नेतन्याहू को लगाई कड़ी फटकार, फोन पर हुई तीखी बहस

[ सिटिज़न सारांश ] 3 जून 2026: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच संबंधों में तनाव की खबरें सामने आई हैं। विदेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेबनान में इज़राइली सैन्य कार्रवाई को लेकर दोनों नेताओं के बीच हाल ही में एक बेहद तीखी फोन वार्ता हुई। 

समाचार एजेंसी राॅयटर्स, ABC न्युज़ और एक्सिस के हवाले से प्रकाशित रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ट्रम्प ने नेतन्याहू की लेबनान नीति पर नाराज़गी जताई और उन्हें "क्रेज़ी" (पागलपन भरा रवैया अपनाने वाला) तक कह दिया। रिपोर्टों के अनुसार ट्रम्प का मानना था कि बेरूत पर संभावित हमले क्षेत्रीय तनाव बढ़ा सकते हैं और ईरान के साथ चल रही कूटनीतिक वार्ताओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

विदेशी मीडिया के मुताबिक, ट्रम्प ने फोन पर नेतन्याहू से पूछा कि वह हालात को और क्यों भड़का रहे हैं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ट्रम्प ने इज़राइल की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय आलोचना का भी उल्लेख किया। हालांकि व्हाइट हाउस ने बातचीत के पूरे विवरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

बाद में ट्रम्प ने एक साक्षात्कार में स्वीकार किया कि उन्होंने नेतन्याहू को लेकर कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि दोनों नेताओं के बीच कार्यकारी संबंध अब भी मजबूत हैं। 

उधर, इज़राइल में विपक्षी नेताओं ने भी नेतन्याहू पर अमेरिकी दबाव के आगे झुकने के आरोप लगाए हैं। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम मध्य पूर्व में अमेरिकी और इज़राइली रणनीतियों के बीच उभरते मतभेदों का संकेत हो सकता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow