वक्फ सुधारना बिल 2024 के ख़िलाफ SDPI का महाराष्ट्र भर मे विरोध प्रदर्शन !

वक्फ सुधारना बिल 2024 के विरोध में SDPI का महाराष्ट्रभर प्रदर्शन
महाराष्ट्र में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की ओर से आज केंद्र सरकार के वक्फ सुधारना बिल - 2024 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। रोशनगेट में आयोजित इस आंदोलन में बिल को वापस लेने की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि यह बिल वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन करने के उद्देश्य से लाया गया है। विरोधस्वरूप बिल की प्रतियां फाड़ी गईं। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार वक्फ संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने की साजिश कर रही है।
यह विरोध प्रदर्शन औरंगाबाद, मुंबई, ठाणे, पुणे, नाशिक, नांदेड, परभणी, हिंगोली, धुले, लातूर, और जालना समेत कई जगहों पर किया गया।
रोशनगेट में हुए इस आंदोलन में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव सय्यद कलीम, जिलाध्यक्ष साकी अहमद, जिला महासचिव शेख नदीम, जिला कोषाध्यक्ष हफिज अबुजर पटेल, मोहसिन खान, रियाज सौदागर, हाफिज समीउल्लाह, सिराज शेख आदि नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






