शिया समुदाय ने कहा शुक्रिया इम्तियाज़ जलील सहाब...! ख़ामनाइ की शहादत पर शिया समुदाय का शांती मार्च... पुलिस प्रशासन का इजाज़त से इन्कार...
[ सिटिज़न सारांश ] पुर्व सांसद तथा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज़ जलील सहाब ने, इरान के सुप्रीम लीडर सय्यद अली ख़ामनाइ की शहादत पर, शिया समुदाय द्वारा निकाले जा रहे शांतिपूर्ण मार्च (जुलुस ) को पुलिस प्रशासन की ओर से परमीशन ना दिए जाने पर कडी आपत्ती दर्ज की है!
उन्होने शिया समुदाय को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम और हमारी पार्टी पुरी तरह शिया समुदाय के साथ है! शिया समुदाय चाहे तो हम रमज़ान के बाद साथ मिलकर शांती मार्च निकालने के लिए तय्यार है!
जलील ने अश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा लगभग देश भर मे सभी जगह शांती मार्च निकाले गए!पता नही हमारे यहां पुलिस प्रशासन की ऐसी कौनसी मजबुरी थी जो शांती मार्च की इजाज़त नही दी गई!
हमारे प्रतिनिधी से एक युवक ने अपने जज़्बात साझा करते हुए कहा हमारे समुदाय के लिडर पुलिस प्रशासन को शांती मार्च का उद्देश समझाने मे असफ़ल रहे! वे पुलिस प्रशासन के सामने हांजी, हांजी, कर के लौट आए! उसने इम्तियाज़ जलील सहाब का शुक्रिया अदा करते हुए कहा! इन्शा अल्लाह रमज़ान के बाद हम इम्तियाज़ जलील सहाब की सदारत मे इरान की जित का जश्न मनाएंगे!
What's Your Reaction?