स्वीडन मे क़ुर्आन जलाने वाले सलवान मोमिका की नॉर्वे मे हत्या...!

स्वीडन में कुरान जलाने के लिए चर्चित इराकी शरणार्थी सलवान मोमिका की नॉर्वे में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। हालांकि, नॉर्वेजियन अधिकारियों ने अभी तक उसके मृत्यु की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।
सलवान मोमिका कौन था ?
सलवान मोमिका इराक का पूर्व मिलिशिया नेता था जिसने 2018 में शरण की तलाश में इराक छोड़ दिया था। उसे 2021 में स्वीडिश रेजीडेंसी परमिट प्रदान किया गया था। वह इस्लामिक विचारधारा का कट्टर आलोचक था और खुद को "उदार नास्तिक आलोचक और विचारक" बताता था !
कुरान जलाने की घटना
जून 2023 में, सलवान मोमिका ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने कुरान की एक प्रति को फाड़कर जलाया था। इस घटना का वीडियो भी बनाया गया था, जिसने वैश्विक स्तर पर आक्रोश उत्पन्न किया।
इस्लाम से नफरत के कारण
सलवान मोमिका ने इस्लामिक विचारधारा की कड़ी आलोचना की और कुरान को "दुनिया की सबसे खतरनाक किताब" बताया। उसके भाषणों में इराक में ईसाइयों के नरसंहार का जिक्र होता था, जिससे उसकी इस्लाम के प्रति नफरत स्पष्ट होती है।
मृत्यु की परिस्थितियाँ
हाल ही में, सलवान मोमिका स्वीडन से नॉर्वे चला गया था । उसकी मृत्यु की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली, कहा जा रहा है सलवान को कुछ अज्ञात हमलावरो ने एक लाईव्ह स्लेट्रेमिंग के दौरान गोलीयो से भुन डाला! लेकिन नॉर्वेजियन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
ख़बरो के मुताबिक सलवान मोमिका पर हमले के कारणों की जांच जारी है !
What's Your Reaction?






