एलन मस्क ने x पर बदला इरानी फ़्लॅग... बोलने की आज़ादी के पक्षधर या धंदे की मजबुरी उठे सवाल ?

Jan 12, 2026 - 12:54
 0  57
एलन मस्क ने x पर बदला इरानी फ़्लॅग... बोलने की आज़ादी के पक्षधर  या धंदे की मजबुरी  उठे सवाल  ?

ईरान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच, दुनिया के सबसे अमीर व्य-क्ति और " बोलने की आज़ादी के सबसे बडे पक्षधर एलन मस्क ने इस मामले पर अपनी राय व्यक्त की है।

4 जनवरी को, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अरबपति मा-लिक एलोन मस्क ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामे-नेई की उस पोस्ट का जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि "हम दुश्मन के सामने नहीं झुकेंगे", और इस के जवाब मे शनिवार को एलन मस्क के प्लेटफॉर्म X ने साइट पर इस्तेमाल होने वाला ईरान का झंडा इमोजी बदल दिया। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से जो झंडा इस्तेमाल हो रहा था, उसकी जगह अब क्रांति से पहले वाला शेर और सूरज वाला झंडा दिखाया जाने लगा।

ईरान के अंदर और बाहर कुछ प्रदर्शनकारियों ने मौजूदा शासन के विरोध में 1979 से पहले वाले इस झंडे को लहराया है। मस्क के इस कदम को तेहरान की सत्ता की आलोचना करने वालों से कुछ समर्थन मिल सकता है। हालांकि, विश्लेषकों के बीच इस बात को लेकर बहस है कि ऐसे कदम ईरान में जमीनी स्तर पर कितना असर डाल सकते हैं। साथ साथ मस्क जो बोलने की आज़ादी के मुखर पक्षधर है, उन पर भी सवाल उठाते है, मस्क इरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधो पर क्यो नही बोले ? मस्क ने किसी संप्रभुत देश पर अमेरिका की ओर से की जा रही हस्तक्षेप की कार्रवाई पर कभी अपनी राय क्यों नही रखी ? इन सारे सवालो से एक बात साफ़ हो जाती है, इमोजी और प्रतिको के सहारे बोलने वाले मस्क एक बिझनेसमन पहेले है और बोलने की आज़ादी के पक्षधर बादमे! वे उतना ही बोलते है, जितना उनके धंदे के लिए फायदेमंद हो! ये उनकी मजबुरी है ! 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow